Showing posts with label RBI. Show all posts
Showing posts with label RBI. Show all posts
Friday, 20 January 2017
Demonetisation: कितना सही कितना ग़लत
तीस से चालीस वर्षों के अंतराल पर यह तीसरी बार विमुद्रीकरण की रणनीति भारत ने अपनाई है। भारत की सीमा पर सर्जिकल स्ट्राईक करने के निर्णय के पश्चात् अंदर से खोखला हो चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास है यह आर्थिक सर्जिकल स्ट्राईक। ५००-१००० के नक़ली नोटों के बढ़ते चलन ने आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने का काम शुरु कर दिया था। सीमा पार से बढ़ते आतंकवाद को कम करने के लिए हमारे द्वारा उठाया गया यह सर्वोत्तम क़दम था। विमुद्रीकरण की रणनीति यह कहती है कि राष्ट्र के बचाने का एक महत्त्वपूर्ण क़दम है कि सीमा पार और सीमा के अंदर पल रहे आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को समाप्त कर राष्ट्र को सशक्त किया जाए। विश्व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए, एक पाक-साफ़ विश्व पटल पर प्रस्तुत करने के लिए यह विनुद्रीकरण की रणनीति नितांत आवश्यक थी।