Wednesday, 30 August 2017

Solid Waste Management (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) in the Cleanest City Indore

स्वच्छता भारतीय जीवन शैली के मूल में है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध स्वच्छता के संकल्प को राष्ट्रनिर्माण हित सराहनीय कदम के रुप में माना जाना चाहिए। इंदौर नगर पालिका निगम ने स्वच्छता के इस मंत्र को साधा है तथा इंदौर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। छापा मार कर प्लास्टिक का उपयोग करने वाले संस्थानों एवं संगठनों पर कार्रवाही , नगर निगम इंदौर की इस अनोखी पहल को दृष्टांत के रुप में अन्य नगरों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

शिक्षण संस्थानों में ग्रीनवेस्ट मैनेजमेंट को प्रोत्साहन देना आज के समय की माँग है। इंदौर के सभी शिक्षण संस्थानों को स्वप्रेरणा से स्वच्छता के इस महायज्ञ में संस्था के अपशिष्टों की आहुति देकर नगर की स्वच्छता को उच्चतम स्तर पर ले जाने में सहयोगी बनना आवश्यक है। शिक्षण संस्थाओं को गीले कचरे से खाद बनाने की कम्पोस्ट इकाई की स्थापना करना स्वच्छ भारत अभियान की माँग है। उक्त पहल जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

स्वच्छता धर्म को सर्वोच्च मान्यता देना वर्तमान समय की माँग है। भारत त्यौहारों का देश है। त्यौहारों में भी ठोस एवं गीले कचरे के प्रबंधन को महत्व देना अतिआवश्यक है। सभी धार्मिक स्थलों द्वारा स्वच्छता के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों में प्रार्थना के पश्चात् कुछ समय स्वच्छता के महत्व को लोगों तक पहुँचाने के लिए पहल किये जाने चाहिए जिसमें धर्मगुरुओं का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

स्वच्छता नितांत आवश्यक है चाहे वह वैचारिक हो अथवा परिवेश की। इंदौर रहेगा नंबर वन- स्वच्छ इंदौर।

-लेखक इंदौर स्वच्छता अभियान (SBM-अर्बन) के "ब्रांड एंबेसडर" (एकेडमिक्स) हैं।

Thursday, 25 May 2017

Expert Lecture by Dr.Punit Kumar Dwivedi at Startup Mahakumbh 2017 at Bhopal, M.P


Guest Speaker at Startup Mahakumbh 2017
at 
Bhopal (M.P)
















Dr. Punit K Dwivedi Mentoring Startups during #StartupMahakumbh2k17 at Bhopal on 14th May 2017















Dr. Punit Kumar Dwivedi Brand Ambassador (Academics) Swachh Indore (Swachh Bharat) Initiatives of Indore Municipal Corporation

Dr.Punit Kumar Dwivedi Brand Ambassador (Academics) Swachh Indore ( Swachh Bharat) Initiatives of Indore Municipal Corporation
                          Dr. Punit Kumar Dwivedi of PIMR Indore contributed in "Swachh Indore"                         initiatives of Indore Municipal Corporation under the Ministry of Urban                   Development, Govt. of India.









Thursday, 9 March 2017

हिन्दु जगेगा-कमल खिलेगा....

सत्ता में परिवर्तन यह सिद्ध करता है कि जनता वर्तमान सरकार के अविवेकपूर्ण निर्णय एवं मुस्लिम तुष्टिकरण जैसे घिनौने एवं अनैतिक कृत्यों से तंग आ चुकी है।   मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं गोवर्धनधारी भगवान कृष्ण की धरती पर आज़मखॉ जैसे राक्षस वीरभोग्या वसुंधरा भारत मॉ की आबरू लूटकर स्वयं का स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।  मौन जनता, धाँधली से नियुक्त हुए हर थाने में मुसलमान और यादव अधिकारियों के डंडों से बेहाल अपनी आबरु और संस्कृति के संरक्षण को लेकर चिंतित है। नाश का खेल विगत कई दशकों से सपा और बसपा ने खेला। सूबे की शासन व्यवस्था चरमरा गई थी। जातिवाद तथा परिवारवाद प्रदेश की जनता पर भारी पड़ने लगा था। हिन्दुओं पर अत्याचार प्रारंभ हो चुका था। जब-जब धर्म की हानि होती है तब तब वह दिव्य शक्ति धरती की रक्षा हित जन्म लेती है। सत्य है:  "परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्‌ । धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे ॥" 
 उत्तर-प्रदेश उत्तर देने को तैयार है? 
 #उत्तर_देगा_उत्तर_प्रदेश #स्वागतम् #सनातन #भारत #भाजपा

     
द्वारा-
डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी 

Tuesday, 31 January 2017

कुछ करें या न करें लेकिन मतदान अवश्य करें।

मित्रों, मतदान में वह शक्ति जो कि राजनीतिक पर्यावरण में आमूलचूल परिवर्तन कर राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शायद हमें इसका अनुभव होगा कि यदि कभी किसी बार हमने मतदान नहीं किया और एक अयोग्य व्यक्ति पदासीन हो गया । जिसका हमें बाद में बड़ा ही क्षोभ रहता है। ध्यान रहे, अयोग्य का पदासीन होना और हमारा मतदान नहीं करना दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोषपूर्ण व्यवस्था से हम विगत कई दशकों से जूझ रहे होते हैं और सोचते हैं कि मतदान करने से कोई फ़ायदा नहीं। अत: अब मतदान करने से कोई मतलब नहीं। और हम मतदान करना छोड़ देते हैं। परिणाम स्वरूप पुन: वह तथाकथित अयोग्य पदासीन हो जाता है। 

होना ये चाहिए कि यदि हम नेतृत्व से प्रभावित नहीं हैं । कारण यह है कि- व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट नहीं हों पा रही हैं। शासन- प्रशासन अप्रभावी है। पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। लूट-अत्याचार, घोटाले आदि  अपने चरम पर हैं। तो हमें नेतृत्व को बदल देना चाहिए। मतदान में वह शक्ति है जो कि समय-समय पर बदलाव को ला सकती है। विकास के पक्षधर सभी मतदान का समर्थन करते है। जितनी अधिक नागरिक सहभागिता होगी उतने ही उत्तम चुनाव के परिणाम होंगे। मतदान हमारा अधिकार है। वर्तमान सरकार का अप्रभावी होना बदलाव की ओर इशारा करता है। 

अप्रभावी, अयोग्य सरकार को बदल कर प्रभावी सरकार की स्थापना करना ही एक समझदार मतदाता और नागरिक का कर्तव्य है। आईए, प्रदेश कोई भी हो अपने मतदान अधिकार का प्रयोग आगामी चुनावों में कर राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। स्वस्थ, पूर्ण बहुमत वाली निर्णायक सरकार का गठन करें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। राष्ट्रहित में वोट अवश्य दें। मतदान अवश्य करें।

डॉ० पुनीत कुमार द्विवेदी
मो० 7869723847